Home छतरपुर फोरलेन पर पलटी टैक्सी, चार घायल

फोरलेन पर पलटी टैक्सी, चार घायल

Jeevan Ayurveda

बमीठा। थाना क्षेत्र में फोरलेन पर बसारी और गढ़ा तिराहे के बीच सोमवार की सुबह करीब 4 बजे यात्रियों से भरी एक टैक्सी पलट गई। दुर्घटना में जनहानि तो नहीं हुई लेकिन 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि टैक्सी चालक सुबह के वक्त सवारियां बैठाकर ग्राम गढ़ा के धार्मिक स्थल पर जा रहा था इसी दौरान बसारी और गढ़ा तिराहे के बीच टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे टैक्सी में सवार 4 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here