Home छतरपुर जन्माष्टमी पर गढ़ीमलहरा में हुआ दंगल

जन्माष्टमी पर गढ़ीमलहरा में हुआ दंगल

9
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी दी। दंगल में आगरा, मथुरा, दिल्ली, कानपुर, बांदा, जबलपुर और महोबा सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने भाग लिया। दंगल से पूर्व कुछ पहलवानों ने मुगदर घुमा कर प्रदर्शन किया। वहीं पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन समिति और जनता द्वारा प्रोत्साहन राशि का अनाउंसमेंट कराया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र अहिरवार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौरसिया, जयप्रकाश सोनी, पार्षद करण चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, सतीश चौरसिया, दयाराम अहिरवार, उमाशंकर चौरसिया, सचिन चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here