Home छतरपुर आवारा गौवंश ने सड़कों पर जमाया डेरा, रोज हो रहे हादसे

आवारा गौवंश ने सड़कों पर जमाया डेरा, रोज हो रहे हादसे

11
0
Jeevan Ayurveda

लोगों को जागरूक करने गौसेवक ने चस्पा किए अनूठे पोस्टर

छतरपुर। बारिश का मौसम होने के कारण इन दिनों बड़ी तादाद में आवारा मवेशी सड़कों पर बैठ रहे हैं। फोरलेन के साथ-साथ शहर की सड़कों पर भी आवारा गौवंश के झुंड जगह-जगह डेरा जमाए हुए हैं, जिस कारण से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। रविवार को शहर के गौसेवक ने वर्तमान हालात को दृष्टिगत रखते हुए लोगों को जागरूक करने शहर में अनूठे पोस्टर चस्पा किए हैं, जो कि चर्चा का विषय बने हुए हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के चारों मुख्य मार्गों पर आवारा गोवंश के झुंड डेरा जमाए हुए हैं जिस कारण से प्रतिदिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना होती है, लेकिन न तो नगर पालिका इस ओर ध्यान दे रही है और न ही यातायात पुलिस। रविवार को गौसेवक रविराज सिंह ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं, जिस पर लिखा है- कृपया गाड़ी देखकर चलाएं, छतरपुर की सबसे बड़ी गौशाला सड़क गौशाला है। यह अनूठा पोस्टर लगाकर गौसेवक रविराज सिंह ने वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया है। बहरहाल जब से सड़कों पर जब से यह पोस्टर लगे हैं तभी से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here