Home छतरपुर क्रमोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

क्रमोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नवीन शिक्षक संवर्ग के हजारों शिक्षक वर्षों से क्रमोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। पहले कई वर्षों तक विभाग नियम बनाने में लगा रहा।इसके बाद संघ के प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप विधान सभा निर्वाचन के पहले डी पी आई से क्रमोन्नति देने संबंधी आदेश जारी हुआ। कुछ प्रक्रिया भी प्रारंभ हुई, लेकिन निर्वाचन कार्य के कारण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षकों,माध्यमिक शिक्षकों एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य को एक ज्ञापन सौंप कर नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों की क्रमोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराकर क्रमोन्नत वेतनमान लागू कराने की मांग की है साथ ही नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में बार बार दावा आपत्ति करने के बाद भी अपेक्षित सुधार न हो पाने की समस्या के निराकरण की भी मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री कोटार्य ने क्रमोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में आस के जिला पदाधिकारी अनिल शुक्ला,वीर सिंह यादव,अरुण मिश्रा,मानसिंह तोमर,राजेश गुप्ता शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here