Home छतरपुर हर-घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक और नप अध्यक्ष ने निकाली तिरंगा...

हर-घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक और नप अध्यक्ष ने निकाली तिरंगा यात्रा

Jeevan Ayurveda

खजुराहो। राजनगर नगर परिषद क्षेत्र में विधायक अरविंद पटैरिया तथा नगर परिषद अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने 9 से 15 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करके नगर के प्रमुख मार्गों से दुपहिया वाहनों की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। उक्त तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया तथा नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने नगर वासियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, सीएमओ दिनेश तिवारी, उपयंत्री महेंद्र पटेल, पार्षद रोबी जैन, रामप्रताप दीक्षित, मोंटी अग्निहोत्री सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here