Home छतरपुर  हिंदू उत्सव समिति का 73वां आयोजन

 हिंदू उत्सव समिति का 73वां आयोजन

16
0
Jeevan Ayurveda

पंचमुखी शिव मंदिर में आयोजित हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माणोत्सव
छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू उत्सव समिति सावन के प्रत्येक सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माणोत्सव का आयोजन कर रही है। सावन के तीसरे एवं समिति के 73वें निर्माणोत्सव को शहर के वार्ड नं.10 बिहारी मार्ग में स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी शिवमंदिर में आयोजन किया गया। पार्थिव शिवलिंग बनाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिषेक किया गया। अच्छी वर्षा की कामना और सुख समृद्धि के लिए हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार का कार्यक्रम पंचमुखी शिव मंदिर में आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण उत्सव प्रारंभ हुआ और पूरे समय शिवालय में हर हर महादेव उद्घोष होता रहा पार्थिव शिवलिंग निर्माण करने मुहल्ले के आसपास के अलावा दूर दराज में रहने वाले लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। खास कर महिलाओं ने पूरी श्रद्धा भक्ति से धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दोपहर 2 बजे के बाद अभिषेक प्रारंभ हुआ। आचार्य पं राजकुमार अवस्थी ने वैदिक विधि विधान से भूत भावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ को समर्पित गीतों की भी गूँज दूर-दूर तक सुनाई दी। रुद्राभिषेक के पश्चात वैदिक मंत्रों से हवन हुआ और पार्थिव शिवलिंग भक्ति भाव के साथ विसर्जित किए गए। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डालडे मातेले, संजू त्रिपाठी, विवेक असाटी, रम्मु अग्रवाल और बद्री खरया समेत समिति के मयंक त्रिपाठी, अन्नू रैकवार, हिमांशु अग्रवाल, मोनू रावत, प्रिंस साहू, सुमित कौशिक समेत बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here