Home छतरपुर लहचूरा डैम से नदी में छोड़ा गया पानी

लहचूरा डैम से नदी में छोड़ा गया पानी

Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़ जिले में धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध और उत्तरप्रदेश की सीमा पर मौजूद पहाड़ी बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण हरपालपुर क्षेत्र में मौजूद लहचूरा बांध का जल स्तर बढ़ गया था, जिसके बाद रविवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोपहर करीब 1 बजे डैम के 5 गेट, 4 फिट तक खोलकर 30 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। गौरतलब है कि वर्तमान में लहचूरा बांध लबालब भरा हुआ है और बांध से निकली अर्जुन फीडर नहर को 1400 क्यूसेक से चला कर अर्जुन बांध को भरा जा रहा है। इसके साथ ही धसान मुख्य नहर को 400 क्यूसेक से संचालित कर खरीफ फसलों हेतु सिंचाई सुविधा भी दी जा रही है।आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जारी हुई एडवाइजरीलगातार हो रही बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से आकाशीय बिजली से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि जैसे ही बादल की गरज सुनाई दे, तुरंत अपने आसपास के लोगों से दूरी बनाते हुए, अपने हाथों से कान को बंद करें। बिजली चमकने के दौरान आप खुले आसमान के नीचे हैं तो सबसे पहले नीचे झुककर पैरों और घुटनों को जोड़कर बैठ जाएं, जमीन पर न लेटें और न ही जमीन पर हाथ लगाएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here