Home छतरपुर वैश्य समाज ने आयोजित किया राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गंधा समारोह

वैश्य समाज ने आयोजित किया राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गंधा समारोह

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को नगर गहोई वैश्य समाज छतरपुर एवं राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह का शुभारम्भ विद्यालय परिसर में लगी हुई राष्ट्रकवि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय ट्रस्ट परिवार के सभी पदाधिकारी गण, विद्यालय प्रबंध समिति, गहोई वैश्य समाज छतरपुर के सम्मानीय सदस्य, धर्मशाला ट्रस्ट एवं उपस्थित सभी महानुभावों ने अपने-अपने विचार, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की तमाम रचनाओं के द्वारा दिए गए देशहित में दिये गये योगदान को याद किया।तत्पश्चात राष्ट्रकवि दद्दा चौराहा ( पुलिस लाइन के पास ) पर सभी लोग ढोल नगाड़े वाहन रैली के साथ पहुंचे। जहां पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण सहित पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बंधुओं का, नवयुवक मंडल, गहोई यूथ क्लब का नगर गहोई वैश्य समाज छतरपुर के महासचिव एसडी कुचया के द्वारा धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here