
छतरपुर। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के महोबा जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम पवा में शुक्रवार को गृह कलेश के चलते गर्भवती महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे महोबा जिला अस्पताल ले गए थे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे छतरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पवा निवासी मनमोहन रैकवार ने बताया कि उसकी पत्नी 9 माह की गर्भवती है। शुक्रवार को उसके माता-पिता के साथ पत्नी की कहान सुनी हुई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जैसे ही उसे इस बात की जानकारी मिली वह तुरंत उसे महोबा के जिला अस्पताल ले गया था लेकिन हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उसे छतरपुर रेफर कर दिया। छतरपुर जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है।








