
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक कार चालक के साथ नशेड़ी युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त कार चालक का कहना है कि मोहल्ले के नशेड़ी व्यक्ति ने उससे गांजा मांगा था और जब उसने गांजा न होने की बात कही तो उसके द्वारा मारपीट कर दी गई। कार चालक की ?शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायण बाग निवासी राजकुमार अहिरवार ने बताया कि वह झांसी-छतरपुर मार्ग पर कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार की शाम को वह खाना खाने के लिए घर आया था। यहां से वापिस बस स्टैंड जाते समय मोहल्ले के ही रहने वाले जमील खान ने उससे रोककर गांजा मांगा। जब राजकुमार ने जमील से गांजा न होने की बात कही तो जमील नाराज हो गया और उसने राजकुमार के साथ मारपीट कर दी। राजकुमार का कहना है कि वह रात को ही सिविल लाइन थाना शिकायत करने पहुंचा था लेकिन रात को पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। गुरुवार को जब वह दोबारा थाने गया तब उसकी रिपोर्ट लिखी गई।








