Home छतरपुर कृष्णम वंदे जगद्गुरु,गुरु का ज्ञान समस्त संसार के कल्याण के लिए है:...

कृष्णम वंदे जगद्गुरु,गुरु का ज्ञान समस्त संसार के कल्याण के लिए है: डॉ प्रभु जी गौतम

9
0
Jeevan Ayurveda

गांव की देवी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर गुरुपूजन

छतरपुर,भगवान श्रीकृष्ण समस्त संसार के गुरु हैं,गीता के माध्यम से उन्होंने अर्जुन को जो भी ज्ञान दिया वह जगत के समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए है, इसीलिए उनकी जगद्गुरु के रूप में वंदना की जाती है,गांव की देवी मंदिर में आयोजित गुरु पूजन समारोह पर शिष्यों को संबोधित करते हुए मैहर से पधारे भागवत उपासक संत डॉ प्रभु दयाल जी गौतम ने कहा कि गुरु का ज्ञान संकुचित अर्थ में नहीं है, अपितु उसका आशय तो सभी के कल्याण के लिए है, इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो शिष्यों ने उनकी चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।डॉ प्रभु जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि इसमें व्यक्ति गुरु द्वारा बताए गए ऐसे ज्ञान को अपने अंदर स्थापित कर सकता है जो उसके खुद के और समस्त संसार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें, उन्होंने विभिन्न शास्त्रों की व्याख्या करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए सदमार्ग पर चलने का आग्रह किया। सैकड़ो शिष्यों ने गुरु पूजन करने के बाद सामूहिक रूप से आरती की, डॉ प्रभुजी और उनके पुत्र वेदांत गौतम द्वारा सभी शिष्यों को प्रसाद दिया गया, उसके बाद वह बड़ा मलहरा के लिए प्रस्थान कर गए

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here