Home छतरपुर दो पक्षों में विवाद, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

दो पक्षों में विवाद, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बगमऊ में खेत पर कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने पिता-पुत्र की लाठी-डण्डों से मारपीट कर दी जिससे दोनों पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।जानकारी के अनुसार ग्राम बगमऊ में खेत पर काम कर रहे मुन्नीलाल राजपूत 70 वर्ष पर दयाल राजपूत, राम सिंह राजपूत, श्रीराम राजपूत, मातादीन राजपूत, भलक सिंह राजपूत ने लाठी, डण्डों से मारपीट कर दी। मुन्नीलाल को बचाने आए उसके 28 वर्षीय बेटे को भी आरोपियों ने पीट डाला। घायल मुन्ना राजपूत ने बताया कि वे लोग अपने खेत पर गकडिय़ां खा रहे थे तभी उनके पिता मुन्नीलाल ने कुछ कचरा आरोपियों के खेत में फेंक दिया जिससे नाराज होकर दयाल राजपूत, रामसिंह राजपूत, श्रीराम राजपूत, मातादीन राजपूत, भलक सिंह राजपूत ने पिता-पुत्र की लाठी, डण्डों से मारपीट कर दी। घायल लवकुशनगर थाने शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें पहले एमएलसी के जिला लवकुशनगर अस्पताल भेज दिया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here