
जिले के प्रवास पर आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ङ्क्षसह एवं कृषि राज्यमंत्री लखन पटेल सिद्ध तीर्थ क्षेत्र बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद लेने के बाद पीठाधीश्वर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि महाराजश्री सनातन संस्कृति के रक्षक और हिन्दुओं को जगाने वाले हैं। महाराजश्री का आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की है। बालाजी सरकार से यही प्रार्थना है कि सनातन संस्कृति को मानने वालों पर सदा कृपा बनी रहे। उनके स्नेह और आशीर्वाद से सद्मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है। यहां आने से उन्हें काफी सुखद अनुभूति हुई है। वहीं कृषि राज्यमंत्री लखन पटेल ने भी महाराजश्री का आशीर्वाद लेकर प्रदेश के किसानों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर नीशू नायक, धीरेन्द्र गौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।गुरू पूर्णिमा पर रहेगी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाबागेश्वर धाम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर लाखों लोगों के आने की संभावना को देखते हुए पुुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा बाहर से भी पुलिस बल बुलाया गया है। आयोजन समिति से आयोजन की रूपरेखा ली गई है। प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है। पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा में लगाए जा रहे हैं। कहीं किसी को परेशानी नहीं होगी।







