
छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में जप्तशुदा वाहन जो लावारिस हालात में पाए गए थे उनकी नीलामी हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। नीलाम किए जाने वाले जब्त वाहनों के मूल्यांकन हेतु प्रशासनिक राजपत्रित अधिकारियों की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम वाहनों का मूल्यांकन किया गया। वाहनों की नीलामी राशि निर्धारित की गई।प्रशासन द्वारा निर्धारित नीलामी तिथि 16 जुलाई को थाना नौगाँव परिसर में एसडीएम नौगांव विशा माधवानी, एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम, तहसीलदार पूजा भोरहरी, राजस्व निरीक्षक रामचरण अहिरवार, थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह की उपस्थिति में कुल 30 दो पहिया वाहन की नीलामी हुई जिसमें विक्रय राशि एक लाख 38 हजार रुपये क्रेता से प्राप्त हुई। थाना नौगांव के पश्चात थाना अलीपुरा परिसर में थाना प्रभारी उप निरीक्षक डीडी शाक्य की उपस्थिति में 1 चार पहिया वाहन एवं 2 दो पहिया वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें विक्रय राशि एक लाख 44 हजार 300 रुपये शासकीय कोष में जमा किए गए।शेष थानों में जप्त लावारिस वाहनों की नीलामी कार्यवाही जारी है। थाना नौगाँव, अलीपुरा सहित थाना मातगुंवा, थाना प्रकाश बमोरी, कोतवाली, ओरछा रोड, सिविल लाइन, बिजावर, बड़ा मलहरा, लवकुश नगर, बक्सवाहा,चंदला, गुलगंज, सटई, भगवा, बमीठा से कुल 516 वाहनों की नीलामी कार्यवाही कर क्रेताओं से 40 लाख 81 हजार 7 सौ रुपये की राशि प्राप्त कर शासकीय कोष में जमा की गई है।









