Home छतरपुर उप निरीक्षक शिवपाल सिंह को पुलिस स्टाफ सहित अधिकारियों ने दी भावभीनी...

उप निरीक्षक शिवपाल सिंह को पुलिस स्टाफ सहित अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। पुलिस थाना बकस्वाहा में उप निरीक्षक शिवपाल सिंह का स्थानांतरण सागर पुलिस थाना होने पर एक विशेष विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर तिलक, शाल, और श्रीफल से सम्मानित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।विदाई कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने अपने स्थानांतरण को प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए पुलिस थाना में अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस स्टाफ, स्थानीय नागरिकों, और प्रेस से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से उनका कार्यकाल सुखद और सफल रहा।इस विशेष मौके पर तहसीलदार भरत पांडे, थाना प्रभारी कृपाल मार्को, रेंजर लव प्रताप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल सोनी, और समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित थे। सभी ने उप निरीक्षक शिवपाल सिंह के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी उप निरीक्षक शिवपाल सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई के इस आयोजन में सभी ने एक साथ मिलकर शिवपाल सिंह के प्रति अपने आभार और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here