Home डेली न्यूज़ शराबी की मारपीट के बाद सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

शराबी की मारपीट के बाद सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

5
0
Jeevan Ayurveda


तरपुर। बीती रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आकाशवाणी तिराहे पर शराब की दुकान के सामने सड़क किनारे की दुकानों पर बीती रात शराबियों के बीच मारपीट के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा चिंता का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात आकाशवाणी तिराहे पर शराब की दुकान के पास कुछ अज्ञात शराबियों ने शराब के नशे में एक अन्य शराबी युवक की बेरहमी से पिटाई की और मौके से फरार हो गए। पिटाई के बाद शराबी ने करीब आधे घंटे तक यहां बेतहाशा गाली-गलौज और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही सड़क किनारे की अस्थाई दुकानों पर शराबियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जिससे आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here