Home छतरपुर गर्भवती महिलाएं संकोच को छोड़ तिमाही जांच अवश्य कराएं: केन्द्रीय मंत्री डॉ....

गर्भवती महिलाएं संकोच को छोड़ तिमाही जांच अवश्य कराएं: केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार

10
0
Jeevan Ayurveda

आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बिन्दुओं पर होगा और बेहतर कार्य

छतरपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्यातिथ्य में आकांक्षी जिला अंतर्गत जिले स्तर पर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का अयोजन बुधवार को जिला पंचायत परिसर में किया गया। इस अवसर पर छतरपुर विधायक ललिता यादव, चन्द्रभान सिंह गौतम, पुस्पेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंयायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसीईओ चन्द्रसेन सिंह, एसडीएम अखिल राठौर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि छतरपुर जिले के आकांक्षी जिला में चयनित होने पर जिले में अनेक विकास कार्य हुए है। संपूर्णता अभियान अंतर्गत 6 सूचकांक निर्धारित किए गए है। जिसको सफल बनाने के लिए जिले में कार्य किया जाएगा। जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार, स्कूलों में बिजली पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में एएनसी जांच सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी जांचें कराने में संकोच न करें, ऐसी भ्रांति को खत्म करना है। उन्होंने कहा एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर महिलाओं को जांच के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने कहा स्वसहायता समूहों की बहनें शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे आ रहीं है और बहनों में अदम्य साहस है। उन्होंने कहा बहनों के द्वारा जैविक खाद के उपयोग से गेंहु उत्पादन किया जा रहा है। साथ ही दलिया एवं अगरबत्ती भी बना रहीं है। नेचुरल चीजों का सग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा बहनें स्वयं के साथ परिवार गांव को भी आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। बक्सवाहा की स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही अगरबत्तियों के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही मिट्टी से बने हुए कलात्मक उत्पादों को भी सराहा। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा सभी से आव्हान किया गया कि संपूर्णता अभियान के छ: बिंदुओं को प्रमुखता के आधार पर सभी विभागों के अधिकारी मिलकर पूर्ण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सीआरसी का नया भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह दिव्यांग भाईयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। साथ ही मेडीकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही कहा बरेठी में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित होगा। इस दौरान हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया और सभी को संपूर्णता अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाते हुए सभी से मिलकर छतरपुर के विकास में योगदान देने की अपील की गई है।एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएंकेन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान में आमजनों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा पौधरोपण के साथ ही अपनी मां के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here