
महिला सरपंच से की थी गाली-गलौच, आरोपी धीरज पर पहले से दर्ज हैं अपराध
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपट उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार एवं पुलिस टीम ने ग्राम लखनगंवा में शांति व्यवस्था भंग कर क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले दो आरोपियों धीरज पटना पिता मथुरा प्रसाद दुबे एवं गौरव दुबे पिता मथुरा प्रसाद दुबे निवासी ग्राम लखनगंवा को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त धीरज पटना एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध वर्ष 2009 से अभी तक मारपीट, गाली गलौच संबंधी 4 अपराध दर्ज हैं। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध 2 दिवस पहले महिला सरपंच को अपशब्द बोलने पर भारतीय दंड विधान एवं एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध भी पंजीबद्ध किया गया था। दोनों अभियुक्तों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।









