Home छतरपुर दक्ष फार्मेसी कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ छात्र – छात्राओं...

दक्ष फार्मेसी कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में हुआ छात्र – छात्राओं का चयन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर स्थित शिक्षा के लिए बहुचर्चित कॉलेज दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस में गुजरात की मल्टीनेशनल कंपनी बी डी आर फार्मास्यूटिकल्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड एवं इंदौर की मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। कॉलेज के डायरेक्टर अजय लाल ने छात्र छात्राओं को अपने पढ़े हुए ज्ञान पर विश्वास एवं भरोसा रखने को कहा साथ ही बताया कि बी फार्मा चार साल का कोर्स है और इसमें पढ़ाई के अलावा छात्र छात्राओं को हर तरीके से कौशलपूर्ण एवं निपुण बनाया है। कंपनी के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञों कृष्णकांत शर्मा एवं राहुल शर्मा के द्वारा साक्षात्कार के गुर एवं कौशल सिखाए गए, साथ ही फार्मा सेक्टर में बेहतर भविष्य बनाने के लिए गहराई से वास्तविक जरूरी विशेषताओं पर व्याख्यान भी दिया। कॉलेज के प्राचार्य विजय निगम ने छात्र छात्राओं को मेहनती बनने का पाठ पढ़ाया और बताया की मेहनत से ही सफलता संभव होती है। अन्य सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया और अपने भविष्य के लिए आवश्यक सीख भी ली। व्याख्यान के बाद साक्षात्कार का क्रम प्रारंभ हुआ जिसमे अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। सभी छात्रों ने साक्षात्कार में अपनी अपनी दक्षता को साबित किया। साक्षात्कार के सभी स्टेप्स के बाद 6 छात्रों का अंतिम रूप से चयन हुआ। कॉलेज के प्रोफेसर एवं मीडिया प्रभारी शशांक चौरसिया ने बताया कि दक्ष कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने कौशल और ज्ञान के बलबूते पर प्रदेश से बाहर भी पूरे देश में दक्ष कॉलेज की दक्षता का परचम फहरा रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here