Home छतरपुर विद्युत कर्मचारियों ने भारी बारिश में टूटे पोल की जगह नये पोल...

विद्युत कर्मचारियों ने भारी बारिश में टूटे पोल की जगह नये पोल लगाकर 4 घंटे में की लाईन चालू की

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी छतरपुर वृत्तांतर्गत उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई अवरूद्ध की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पी.के. मिश्रा अधीक्षण अभियंता छतरपुर हमेशा प्रयासरत रहते है इनके सफल मार्गदर्शन से अधिकारी एवं कर्मचारी के अपने-अपने कंपनी कार्य एवं कत्र्तव्य के पालन के लिए 24&7&365 दिन सजग रहते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा कंपनी कत्र्तव्य, स्वयं की जिम्मेदारी एवं उपभोक्ताओं की परेशानी को महसूस करने का बाकया उस समय देखने को मिला जब दिनांक 27.06.2024 को अर्धरात्रि में चंदला क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण 33 एवं 11 केव्ही चंदला फीडर के बसंतपुर गाँव के समीप के पोल टूट कर गिर जाने के कारण चन्दला विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इससे सटे लगभग 20-25 गांव अंधेरे की चपेट में आ गये। सप्लाई बंद की सूचना मिलते ही अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करते हुए विद्युत कंपनी की अनिल खरे कनिष्ठ अभियंता, अयोध्या पटेल हेल्पर, भवानीदीन पाल हेल्पर, अजीम खान हेल्पर, प्रतिपाल राजपूत आउटसोर्स एवं कांट्रेक्टर राम पाठक की टीम ने इस भीषण बारिश एवं खतरे की परवाह न करते टीम हुए टीम ने पोलों को खड़ा किया गया एवं लाईन खींच कर 4 घंटे के अंदर सुबह 03.57 पर लाईन चालू कर दी गई। अधीक्षण अभियंता पी.के. मिश्रा ने बताया कि विद्युत कंपनी की टीम कर्मचारियों के इस कार्य को सराहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here