
छतरपुर। आजकल दूषित सामग्री बाजार में बिक रही है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। मानकों के अनुरूप सामग्री बेचे जाने के लिए लाईसेंस की आवश्यकता होती है। आमतौर पर बिना लाईसेंस के सामान की बिक्री की जाती है। हाल ही में बागेश्वर धाम में मिष्ठान भण्डारों सहित अन्य दुकानों की जांच की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बागेश्वर धाम में कैम्प लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले लोगों को लाईसेंस देने की प्रक्रिया शुरू की है।सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के पास से घरेलू सिलेण्डर जब्त हुए थे। दुकानदारों के पास लाईसेंस नहीं थे। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी वेदप्रकाश चौबे, जितेन्द्र वर्मन द्वारा एक कैम्प लगाकर प्रतिष्ठान संचालकों के लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। दुकानदारों से कहा गया कि वे खाने-पीने की सामग्री में शुद्धता रखें तथा मानकों का ख्याल रखें। इसके अलावा व्यवसायिक सिलेण्डरों का उपयोग करें।








