Home छतरपुर दो युवकों से रात में की चार लोगों ने मारपीट

दो युवकों से रात में की चार लोगों ने मारपीट

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों से रात के समय चार अज्ञात लोगों ने बिना वजह मारपीट कर दी, युवकों ने सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार दीपू रैकवार निवासी छुई खदान सटई रोड ने बताया कि बीती रात जब वह अपने दोस्त चैनू कुशवाहा के साथ बस्ती में पहाडिय़ा के पास से एक कार्यक्रम से लौट रहा था तभी चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर दी। दीपू ने बताया कि मारपीट करने आए लोगों में एक व्यक्ति का नाम नीरज है। पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here