Home छतरपुर कलेक्टर को मंदिर की चाबी सौंपने पहुंचा अतिक्रमणकारियों से परेशान पुजारी

कलेक्टर को मंदिर की चाबी सौंपने पहुंचा अतिक्रमणकारियों से परेशान पुजारी

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बकस्वाहा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हौरी के बिहारी जू मंदिर के पुजारी कुछ अतिक्रमणकारियों से इस कदर परेशान हो गए कि वे मंगलवार उन्होंने मंदिर की चाबी कलेक्टर को सौंपने का निर्णय ले लिया और मंगलवार को जनसुनवाई उन्होंने शिकायती आवेदन के साथ कलेक्टर संदीप जी आर को मंदिर की चाबी देकर समस्या हल कराने की मांग की।पुजारी रामगोपाल तिवारी ने बताया कि मंदिर के पास रहने वाला आजाद खान, नत्थू खान, इस्लाम खान, सब्बीर खान, समीर खान, नजीब खान, वहीद खान और पुष्पेंद्र सेन लंबे समय से मंदिर के स्वामित्व की भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त लोगों को रोकने पर उक्त के द्वारा गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। अतिक्रमणकारियों की प्रताडऩा से वह तंग आ चुका है जिसके चलते उसने मंदिर की चाबियां कलेक्टर को सौंपने का निर्णय लिया है। कलेक्टर को आवेदन देकर पुजारी ने मंदिर की भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की है। रामगोपाल ने यह भी बताया कि वह अतिक्रणमारियों से वर्ष 2017 से परेशान है। पूर्व में वह कई बार जनसुनवाई, बिजावर एसडीएम और बकस्वाहा तहसीलदार को आवेदन दे चुका है जिन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here