Home छतरपुर ट्रेन के रूट में परिवर्तन होने से जनता को होगा लाभ

ट्रेन के रूट में परिवर्तन होने से जनता को होगा लाभ

9
0
Jeevan Ayurveda

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

छतरपुर। शहर के समाजसेवी और सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर काशीराम सोनी ने केन्द्रीय रेल मंत्री को कलेक्टर के माध्यम से पत्र भेजकर खजुराहो से चलने वाली ट्रेनों के रूट में परिवर्तन का सुझाव दिया है। श्री सोनी के मुताबिक यदि उनके पत्र पर रेल मंत्री विचार करते हैं तो इसका फायदा स्थानीय लोगों के साथ-साथ खजुराहो और बागेश्वर धाम आने वाले लोगों को होगा।श्री सोनी द्वारा केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का रूट चार्ट की जानकारी देकर उनके रूट को बढ़ाने अथवा रूट डायवर्ट करने का सुझाव दिया गया है। पत्र में उल्लेख है कि गाड़ी संख्या 19666 खजुराहो एक्सप्रेस जो खजुराहो से उदयपुर के बीच चलती हैं इसी गाड़ी को अगर छतरपुर तक बढ़ा दिया जाय तो उदयपुर से बागेश्वर धाम एवं छतरपुर के बीच सीधी सुविधा यात्रियों को होग। या फिर इस गाड़ी को वाया हरपालपुर-महोबा-झांसी की बजाय सप्ताह में तीन दिन वाया छतरपुर-टीकमगढ़-ललितपुर-झांसी के रास्ते चलाया जा सकता है। इसी तरह खजुराहो से कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04143 को अगर छतरपुर तक बढ़ा दिया जाय तो कानपुर से बागेश्वर धाम एवं छतरपुर के बीच सीधी सुविधा यात्रियों को होगी वैसे भी यह रेलगाड़ी रात्रि में खजुराहो स्टेशन पर खड़ी रहती हैं। इसके अलावा श्री सोनी खजुराहो स्टेशन से चलने वाली करीब दो दर्जन रेल गाडिय़ों के रूट परिवर्तन अथवा रूट डायवर्सन करने का सुझाव देकर इस पर विचार करने का आग्रह केन्द्रीय रेल मंत्री से किया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here