Home छतरपुर पुलिस अधीक्षक छतरपुर की मुहिम के चलते पेड़ों पर टंगवाए गए सकोरे

पुलिस अधीक्षक छतरपुर की मुहिम के चलते पेड़ों पर टंगवाए गए सकोरे

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण और श्री दिगंबर जैन अतिक्षय क्षेत्र स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो के परिसर में पक्षियों के पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे टांगे गए। पुलिस अधीक्षक अगम जैन की मुहिम के चलते खजुराहो एसडीओपी के नेतृत्व में और खजुराहो ग्रीन आर्मी के तत्वाधान में आज मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण, एसडीओपी ऑफिस और जैन मंदिर में सकोरे टंगवाएं गए।इस पुनीत कार्य में एसडीओपी सलिल शर्मा, दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर से पंडित सुधीर शर्मा, होटल एसोसिएशन से अविनाश तिवारी, ग्रीन आर्मी संयोजक देवेंद्र चतुर्वेदी, जैन मंदिर से राकेश जैन, योगेश जैन, प्रदीप जैन, अरिहंत महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी जैन श्रीमती अलका जैन श्रीमती लता जैन श्रीमती चंदा जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन ओशो विलेज आश्रम से संदीप सोनी, नीरज अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here