Home छतरपुर सूखे कुंए में पड़ा मिला बच्चे और कुत्ते का शव

सूखे कुंए में पड़ा मिला बच्चे और कुत्ते का शव

Jeevan Ayurveda

शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को कराया दफन

हरपालपुर। थाना अंतर्गत आने वाली काकुनपुरा चौकी क्षेत्र के सरसेड़ गांव में बीती शाम सिद्ध बाबा मंदिर रिछारा पहाड़ के पास स्थित सूखे कुंए में बच्चे का शव मिला था। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में बच्चे के गले हुए शव को बाहर निकाला गया। बच्चे के शव के साथ एक कुत्ते का शव भी मिला है, जिससे हादसे में बच्चे की मौत होने का अनुमान है। चूंकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है इसलिए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को दफन करवाया गया है।ग्राम सरसेड़ के सरपंच कल्लू प्रजापति ने बताया कि बुधवार की शाम को ग्रामीणों द्वारा उन्हें सिद्ध बाबा मंदिर रिछारा पहाड़ हरिदास अहिरवार के खेत के पास स्थित कुंए में बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने काकुनपुरा चौकी प्रभारी कन्हैया लाल दाहिया को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकलवाया गया। कुंए में बच्चे के शव के अलावा एक कुत्ते का शव भी मिला है। चूंकि बच्चे का शव पूरी तरह से गुल चुका था इसलिए अंदेशा है कि पिछले काफी दिनों से शव कुंए में पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र 10 से 12 साल के बीच में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन आसपास के थानों में किसी बच्चे के गुम होने की शिकायत दर्ज न होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। गुरूवार की दोपहर में काकुनपुरा चौकी प्रभारी कन्हैया लाल दाहिया ने हरपालपुर नगर पालिका के कर्मचारियों के सहयोग से मुक्तिधाम में गड्ढा खुदवाकर शव को दफन करवाया है। हरपालपुर थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि जिस कुंए में बच्चे और कुत्ते का शव मिला है वह मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। बच्चे के शरीर पर पीले रंग का शर्ट और नीले रंग का अंडरवियर मिला है। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here