Home छतरपुर आवास के लिए भटक रही हितग्राही महिला

आवास के लिए भटक रही हितग्राही महिला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला प्रशासन भले ही आम जनता को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने का दावा कर रहा हो लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। ताजा मामला मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में उस वक्त सामने आया, जब एक महिला ने आवेदन देते हुए बताया कि आवास योजना के लिए पात्र होने के बावजूद उसे आज तक योजना का लाभ नहीं मिला है।ग्राम निवारी से आई विनीता रैकवार ने बताया कि वह कई बार आवास योजना का फार्म भरकर अपने दस्तावेज जमा कर चुकी है लेकिन उसे अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। विनीता ने बताया कि वह गांव में अपने बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहती है। योजना के लिए फार्म भरने के अलावा वह तमाम अधिकारियों से योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगा चुकी है लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हुई। जनसुनवाई में आवेदन देकर विनीता ने एक बार फिर योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here