छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्र.-80(1)के तहत फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद पुरस्कार की घोषणा की है। थाना लवकुशनगर के अपराध क्रमांक 60/24, धारा 302 भादवि में 10 हजार रूपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है। इसके अलावा सोनू यादव, पिता श्रीराम यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम कांटी थाना गुलगंज आरोपी के खिलाफ थाना मातगुवां में अपराध क्रमांक 40/24, धारा 450, 344,376(2)एन, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध है। जिसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है उक्त दोनों को गिरफ्तार करने या करवाने अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति, कर्मचारी-अधिकारी को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।








