Home छतरपुर आज होगा ऐतिहासिक नाटक आद्य नायिका का मंचन

आज होगा ऐतिहासिक नाटक आद्य नायिका का मंचन

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के गांधी आश्रम के मंच पर शनिवार की शाम ऐतिहासिक नाटक आद्य नायिका का मंचन शहर के दर्शकों के लिए किया जा रहा है। लगभग एक माह की कड़ी मेहनत के बाद या क्लासिक नाटक तैयार किया गया है जो दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत होने जा रहा है।नाटक के निर्देशक और मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व छात्र रंगकर्मी लखन लाल अहिरवार ने बताया कि प्रख्यात रंगकर्मी अरुणाभ सौरभ की एक बहुचर्चित और लंबी कविता पर आधारित यह नाटक वैभवशाली मगध और अखंड भारत की राजधानी पाटलिपुत्र के उत्थान और पतन की गाथा बयान करता है। आद्य नायिका यक्षिणी के सहारे यह नाटक देवलोक, गंधर्वलोक से लेकर मृत्युलोक तक पसरी पितृसत्तात्मक संरचना को उजागर करता है जिसमे स्त्रियों का सदा से ही शोषण किया जाता है।लगभग 20 कलाकारों से सजे इस नाटक का मंचन शाम 7 बजे से आम जनमानस के लिए निशुल्क रखा गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here