Home छतरपुर विधायक ने दिया बस यूनियन का कार्यालय बनवाने का आश्वासन

विधायक ने दिया बस यूनियन का कार्यालय बनवाने का आश्वासन

6
0
Jeevan Ayurveda

बस ऑपरेटरों ने किया ललिता यादव का सम्मान

छतरपुर। जिला बस ऑपरेटर एसोएिशन ने सोमवार को छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव का समारोहपूर्वक सम्मान किया। इस अवसर पर बस ऑपरेटरों ने की मांग पर विधायक ने एसोएिशन का कार्यालय बनवाने का आश्वासन दिया। जिला बस ऑपरेटर यूनियन का सम्मान समारोह होटल जटाशंकर पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह में विधायक श्रीमती ललिता यादव का शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि बस के कर्मचारियों के साथ जब भी कोई बात होती है तो कर्मचारी कहां जाए इसके लिए कार्यालय का होना जरूरी है। उन्होंने बस ऑपरेटरों से कहा कि कार्यालय के लिए जगह आप निश्चिय करलें उसका निर्माण वे विधायक निधि से करवा देगी। विधायक ललिता यादव ने कहा कि वर्तमान में बस स्टैंड हो या बाजार सभी जगह की यातायात व्यवस्था बिगड़ी होने के कारण वे इससे खुश नही है। लेकिन भरोसा है कि जल्दी ही व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कलेक्टर ने उनसे सहयोग मांगा था जिसके परिणाम स्वरूप आज बस स्टैंड अतिक्रमण मुक्त हो सका है। यह बात सही है कि ठिलिया हटने से गरीब ठिलिया वालों को दिक्कत हुई है। लेकिन व्यवस्था बनानी भी जरूरी है। उनके लिए भी कोई स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि बाजार के हालात देखकर 50 प्रतिशत लोग वहां जाना पंसद नही करते जिससे दुकानदारी प्रभावित होती है इसलिए उन्होंने दुकानदारों की चिंता करते हुए एक करोड़ की राशि से बाजार में सड़कों का चौंडीकरण का काम हाथ में लिया है और इसमें दुकानदार भी अपना सहयोग देने को तैयार हुए है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाने में कड़े कदम उठाने से सभी को बुरा लगेगा इसलिए सबके सहयोग से शहर की व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने बस ऑपरेटर यूनियन को अपना परिवार बताते हुए कहा कि उन्हें कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है यह उन्हें खुद अनुभव है। वे बस ऑपरेटरों के हित के लिए जी-जान लगा देगी। समारोह में बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सजले राजा, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, विश्वनाथ गुप्ता, राजेश गलबली, गोविंद्र तिवारी, पप्पू गुप्ता, रिंकू गुप्ता, हेमंत चानना, उमेश अग्रोहा, रवि ताम्रकार, मनोज महतों, उमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गुरदीप सरदार, काले सरदार मकबूल खां, पप्पू पाठक, रवि चौरसिया, सलमान रानू, कल्लू राजनगर, सुभाष चौरसिया, राजेश पुरोहित, राजेंद्र अग्रवाल सहित भारी संख्या में बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here