
छतरपुर। भोपाल में बीते दिनों मिस्टर, मिसेज, मिस मप्र प्रजेंट का आयोजन फरहा अनवर द्वारा किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, केबिन क्रू सहित अन्य हस्तियां शामिल हुईं। शो की मुख्य अतिथि जानी-मानी अभिनेत्री मेघना नायडू एवं यमन वर्मा रहे जिन्होंने अपनी एंकरिंग से सबका मन मोह लिया। शो में छतरपुर जिले के नौगांव की रहने वाली ज्योति अहिरवार ने भी हिस्सा लिया। ज्योति अहिरवार ने इस शो में टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाई। उन्होंने एक नहीं 2 क्रॉन जिसमें मिसेज टैलेंटेड मप्र और दूसरा मिसेज एलिगेंट पर्सनॉलिटी अपने नाम किए। उल्लेखनीय है कि ज्योति अहिरवार नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।







