Home छतरपुर कुर्सी पर बैठने को लेकर लाइब्रेरी में भिड़े छात्र

कुर्सी पर बैठने को लेकर लाइब्रेरी में भिड़े छात्र

9
0
Jeevan Ayurveda

वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो, दो पर मामला दर्ज

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की एक लाइब्रेरी में कुर्सी पर बैठने को लेकर युवाओं के बीच हुए झगड़ा इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस विवाद में कुछ युवाओं ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटा है। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बना रहा।कोतवाली थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराजा कॉलेज के सामने स्थित एक निजी लाइब्रेरी में उक्त घटना हुई है। जिसमें राज पटैरिया और अंशुमन बाजपेई नामक युवकों ने संयोग सेंगर निवासी शांति नगर कॉलोनी के साथ मारपीट की है। मारपीट में संयोग को गंभीर चोटें आई हैं। वायारल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने राज पटैरिया और अंशुमन बाजपेई के विरुद्ध धारा 323 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here