
खजुराहो। नगर के वार्ड क्र.13 स्थित पटेल पुरवा स्थित जियो कंपनी के टॉवर के लिए बिजली की सप्लाई के लगाई गई डीपी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आई एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त भैंस के मालिक कुंजबिहारी पटेल के अनुसार दोपहर लगभग 4 बजे उसकी भैंसे रास्ते के किनारे लगी डीपी के पास से गुजर रही थी तभी आगे चल रही भैंस बिजली की डीपी के खंभे से सटकर निकली तो करंट लगने से 2 मिनिट में ही उसके सामने मर गई। उसने दौड़कर बाकी की भैंसों को वहां से हटाया और विद्युत विभाग खजुराहो को जानकारी दी। मौके पर बिजली कर्मी पहुंचे तो देखा कि डीपी सप्लाई की केबिल कटी हुई थी जिस कारण पूरी डीपी में करंट फैल गया था, जिसे विद्युत कर्मचारियों ने ठीक कर दिया।








