Home छतरपुर फिर ठप्प हुआ महोबा रोड पर चौड़ीकरण का कार्य

फिर ठप्प हुआ महोबा रोड पर चौड़ीकरण का कार्य

Jeevan Ayurveda

सीएमओ ने कहा अब विशेष निधि से होगा चौड़ीकरण
छतरपुर। पिछले करीब एक वर्ष से शहर के महोबा रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जो कि आज भी पूरा नहीं हुआ है। आधा कार्य पूरा हो चुका है और आधा अभी शेष है, जिस कारण से आवागमन करने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पालिका की लचर कार्यप्रणाली के चलते महोबा रोड का चौड़ीकरण लगभग एक साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। जितना चौड़ीकरण अभी तक हुआ है, वह भी ठीक ढंग से नहीं हुआ है। रवि ने बताया कि जिस स्थान पर चौड़ीकरण कर दिया गया है, वहां फुटपाथ और नाली की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण से परेशानी हो रही है। वहीं इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि जितना कार्य शासन की सीएम इन्फ्रा-3 योजना के तहत किया जाना था वह पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य नगर पालिका की विशेष निधि से कराया जाना है, जिसके लिए टेण्डर जारी किए जा चुके हैं। आचार संहिता समाप्त होने के उपरांत आगे का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 2 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना शेष है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here