
छतरपुर। मुख्यालय के ओरछा रोड थाना अंतर्गत ग्राम महेबा की रहने वाली नवविवाहिता के फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
ओरछा रोड थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम महेबा के कछियान मोहल्ला निवासी एक महिला कमल कुंवर पत्नि योगेश सिंह घोष 25 वर्ष द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की तफ्तीश के लिए थाना पुलिस सहित सीएसपी अमन मिश्रा और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे। यहां पर मौजूद महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिस पर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है फिलहाल महिला के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।








