Home छतरपुर तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों सहित 3 बच्चों की मौत

तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों सहित 3 बच्चों की मौत

Jeevan Ayurveda

गांव में पसरा मातम, एक महीने में दूसरी घटना

छतरपुर। जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रावपुर (रामझाला) के रतन तालाब में डूबने के कारण दो सगे भाईयों सहित तीन बच्चों की मौत होने की हृदयविदाकर घटना सामने आई है। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, वैसे ही पूरे गांव में मातम का माहौल निर्मित हो गया। रेस्क्यू टीम ने तीनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला, और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चंदला अस्पताल में पंचनामा तैयार करते हुए बच्चे के शवों का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। उल्लेखनीय है कि तालाब में डूबने से बच्चों की मौत होने की एक माह के भीतर यह दूसरी घटना जिले में सामने आई है। अभी कुछ दिन पहले ही बमीठा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरे भाईयों की तालाब में डूबने से मौत हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को चंदला थाना क्षेत्र के रावपुर (रामझाला) गांव के रहने वाले रज्जू अनुरागी का 8 वर्षीय पुत्र विजय और 6 वर्षीय केशरीलाल अपने दोस्त रितिक पुत्र स्वामीदीन अनुरागी के साथ सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे घर से खाना खाकर खेलने के लिए निकले थे। शाम 6 बजे तक बच्चे घर नही पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। इसी बीच शाम करीब 6:30 बजे गांव के रतन तालाब के तट पर बच्चों के कपड़े पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। गांव के लोगों ने तालाब में टार्च को रोशनी से देखा तो तीनों बच्चों के शव तालाब के पानी मे उतराते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शाम करीब 7:30 बजे तीनों शव तालाब से बाहर निकालकर चंदला अस्पताल ले जाए गए, जहां डॉक्टर ने तीनों मौत की पुष्टि कर दी। मंगलवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों बच्चे गर्मी में नहाने के लिए तालाब में गए होंगे जहां गहराई में जाने के कारण वे डूब गए और उनकी मौत हो गई। बहरहाल एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उक्त गंभीर घटना पर क्षेत्रीय सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी शोक संवेदानाएं व्यक्त कीं, साथ ही पीडि़त परिवारों से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना देते हुए प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here