
छतरपुर। बीते रोज सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री में सड़क हादसा हुआ जिसमें बाईक सवार वृद्ध सहित दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आनंद अहिरवार निवासी ग्राम कदारी ने बताया कि वह किसी काम से अपने दादा के साथ ग्राम नदया गया था। नदया से वापिस घर लौटते वक्त रास्ते में वह एक ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रहा था लेकिन ई-रिक्शा चालक ने उसे साईड नहीं दी और आनंद की बाईक सड़क से नीचे उतरकर एक घर में जा घुसी। दुर्घटना में आनंद और उसके दादा दोनों घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।







