Home क्राइम नशे के आदि युवकों ने एक युवक पर किया छुरे से हमला

नशे के आदि युवकों ने एक युवक पर किया छुरे से हमला

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानगंज मोहल्ले के रहने वाले युवकों ने एक युवक पर छुरे से हमला कर दिया जिससे युवक के हाथ में चोट आयी है।जानकारी के अनुसार सौरभ अनुरागी पिता गोरेलाल अनुरागी उम्र 19 वर्ष निवासी अमानगंज मोहल्ला ने बताया कि सुबह के समय आशु कटे उर्फ आशु खान व अर्शित खान मोहल्ले में गाली-गलौच करने लगे, रोकने पर उन्होंने छुरा से हमला कर दिया जिससे सौरभ के हाथ में चोट आयी है। सौरभ ने बताया कि दोनों युवक नशे के आदि हैं। युवक ने दोनों की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here