Home क्राइम बस स्टेण्ड पर वृद्ध महिला के साथ 20 हजार रूपए की ठगी

बस स्टेण्ड पर वृद्ध महिला के साथ 20 हजार रूपए की ठगी

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली अंतर्गत बस स्टेण्ड पर एक महिला से 20 हजार रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। वृद्ध महिला ने सिटी कोतवाली में मामले की शिकायत की है।जानकारी के अनुसार श्रीमती सरमन पति मनीराम पाल 60 वर्ष निवासी महोबा गांव के ही रहने वाले कल्लू सिंह के साथ इलाज कराने छतरपुर आयी थी। छतरपुर बस स्टेण्ड पर उसे सूरज पाल नाम के व्यक्ति ने बागेश्वर धाम जाने की बात कहकर महिला को अपनी बातों में फंसाया और महिला के हाथ से 20 हजार रूपए लेकर रफूचक्कर हो गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाली पुलिस ने महिला से शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here