Home छतरपुर लवकुशनगर से आकर स्वैच्छिक रक्तदान कर बचाई गर्भवती की जान

लवकुशनगर से आकर स्वैच्छिक रक्तदान कर बचाई गर्भवती की जान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बहुत से लोगों को रक्तदान के फायदे जानने पर रक्तदान की अलख जागृत हो जाती है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल के लेवर रूम में गर्भवती महिला के लिए रक्त की आवश्यकता थी। परिजनों ने आपाजी ब्लड ग्रुप से मदद मांगी, उसी समय लवकुशनगर निवासी राजू पटेल जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान करने की मंशा हेतु ब्लड बैंक के रामकरन पटेल के माध्यम आपाजी ब्लड ग्रुप से संपर्क किया जब उन्हें बताया कि एक गर्भवती महिला को ब्लड की जरूरत है तो उन्होंने तुरंत प्रसन्नतापूर्वक आकर रक्तदान किया। उनका ये प्रथम रक्तदान था। इस अवसर पर प्रोत्साहन हेतु मोहनी चौरसिया रामकरन पटेल और आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान उपस्थित रहे।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here