Home छतरपुर किश्त जमा कर वापस लौट रहे मां-बेटे मवेशियों से टकराए

किश्त जमा कर वापस लौट रहे मां-बेटे मवेशियों से टकराए

Jeevan Ayurveda

घटना में मां की मौत, बेटा जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 के रहने वाले मां-बेटे छतरपुर मोटर साईकिल की किश्त जमा करने आए थे। वापस लौटते समय हमा के पास मवेशियों से उनकी बाईक टकरा गई जिससे बाईक पर बैठी मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया।जानकारी के अनुसार गढीमलहरा के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली फूलाबाई अहिरवार पति पूरन अहिरवार उम्र 45 वर्ष अपने पुत्र शनि अहिरवार 22 वर्ष के साथ छतरपुर मोटर साईकिल की लोन की किश्त जमा करने आयी थी। किश्त जमा करने के बाद जब मां-बेटे वापस लौट रहे थे तभी हमा के पास उनकी बाईक वहां खड़े मवेशियों के झुण्ड से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने फूलाबाई अहिरवार को मृत घोषित कर दिया जबकि शनि अहिरवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here