Home छतरपुर पूर्ण उत्साह से चुनाव सम्पन्न कराने रवाना हुए मतदान दल

पूर्ण उत्साह से चुनाव सम्पन्न कराने रवाना हुए मतदान दल

Jeevan Ayurveda

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर मतदान दलों को शुभकामनाएं दीं ;;;;पेयजल, कूलर, छायादार टेंट, केंटीन, हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा सहित समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध
 छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत छतरपुर जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। गुरुवार को जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को सामग्री का वितरण हुआ और सामग्री को मिलान कर क्रमानुसार चुनाव सम्पन्न कराने पूर्ण उत्साह से अपने अपने मतदान केन्द्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. एवं एसपी अगम जैन ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर में बनाए गए सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया और मतदान दलों से चर्चा की और उन्हें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के सदस्यों से उनका हाल चाल पूछा एवं किसी तरह की समस्या तो नहीं आदि की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिसमें पेयजल, कूलर, पंखा, छायादार टेंट, केंटीन, हेल्प डेस्क, एम्बुलेंस सहित मेडिकल सुविधा इत्यादि शामिल हैं।    
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने अधिकारियों को निर्देशित किया की किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पार्किंग सहित ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। सामग्री वितरण के लिए विधानसभा स्तर पर 16-16 काउण्टर बनाएं गए है। मतदान दलों की सुविधा के दृष्टिगत विधानसभा स्तर पर कलर कोड निर्धारित किए गए हैं। जिसमें विधानसभाओं में जाने वाले मतदान दलों से संबंधित बैनर इत्यादि चीजें एक कलर की देखने को मिली।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के सदस्यों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले गए
जिले की विधानसभाओं के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी वितरण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. एवं राजनैतिक दलों के सदस्यों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए। विधानसभा क्षेत्र चंदला, बिजावर व मलहरा की सामग्री के वितरण के लिए सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया और छतरपुर, राजनगर व महाराजपुर की सामग्री वितरण के लिए सुबह 9 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here