
छतरपुर। जिले के बछौन के सूरजपुर ग्राम के रहने वाले शालिगराम यादव उम्र 24 वर्ष वर्तमान में थल सेना में जाट रेजीमेंट में पदस्थ थे। अभी एक माह पहले की शालिगराम गृहग्राम से ड्यूटी के लिए लेह लद्दाख गए थे। अभी तक इनकी लद्दाख में नीचे की तरफ ड्यूटी चल रही थी लेकिन अब उनकी ड्यूटी लद्दाख के ऊपरी सतह पर हो गई थी जिसके लिए वे अपना सामान लेकर ट्रक से जा रहे थे तभी ट्रक खाई में गिर गया जिससे उनकी 18 अप्रैल को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेना के जवान शालिगराम यादव के पिता मंती उर्फ माथुर यादव की मौत दो वर्ष पहले हो गई थी। शालिगराम के दो और भाई हैं जिनमें संतू यादव किसान हैं वहीं दूसरा भाई अतिथि शिक्षक है। शालिगराम की दो साल पहले ही शादी हुई थी और इनका एक 7 माह का बच्चा भी है। शालिगराम एक माह पहले गृहग्राम से ड्यूटी के लिए लद्दाख रवाना हुए थे जहां वे आर्मी के ट्रक से सामान ऊपरी सतह पर शिफ्ट करने के लिए जा रहे थे तभी उनका ट्रक खाई में गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई। शालिगराम की मौत की सूचना उनके परिवार को 23 अप्रैल को दी गई। गुरूवार को शालिगराम का शव लद्दाख से विमान द्वारा ग्वालियर लाया गया जहां 26 अप्रैल को उनके गृहग्राम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।








