Home छतरपुर पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात शहर के मेला ग्राउंड में करीब आधा दर्जन युवकों ने मिलकर एक युवक की लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट कर दी। इस बेरहम मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया था जो रविवार की सुबह से शहर में चर्चा का विषय बना रहा। वायरल वीडियो को सिटी कोतवाली पुलिस ने संज्ञान में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारपीट नगर पालिका कार्यालय के सामने मेलाग्राउंड में की गई। मारपीट की वजह पैसों का लेन-देन बताई गई है। पहले युवकों के बीच वाद-विवाद हो रहा था और बाद में मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद करीब आधा दर्जन युवकों ने मिलकर एक युवक को लात-घूंसों और बेल्ट से काफी देर तक बुरी तरह पीटा। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि डाकखाना चौराहा के पास नगर पालिका गेट के सामने पांच लोगों में मारपीट का वीडियो सामने आया है, वीडियो को संज्ञान में लेकर पड़ताल शुरु कर दी गई है, जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here