Home छतरपुर खेत में लगी आग की चपेट में आकर झुलसी मां-बेटी

खेत में लगी आग की चपेट में आकर झुलसी मां-बेटी

12
0
Jeevan Ayurveda

पैर में चोट के कारण भाग नहीं पा रही थी मां, बचाने गई थी बेटी
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में रविवार को खेत में लगी आग की चपेट में आकर मां-बेटी झुलस गई। बताया गया है कि मां के पैर में लगी चोट के कारण वह भाग नहीं पा रही थी ओर झुलसने लगी थी, मां को झुलसता देख उसकी बेटी बचाने पहुंची और आग की लपटों से दोनों झुलस गईं। घटना के बाद दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। निवारी निवासी बब्बू अहिरवार ने बताया कि रविवार की दोपहर खेत के ऊपर से निकली हाईवोल्टेज विद्युत लाइन में शॉर्ट-सर्किट हुआ और उससे निकाली चिंगारी से खेत में आग लग गई। बब्बू आग को बुझाने में जुटा हुआ था। वहीं खेत के किनारे उसकी 48 वर्षीय पत्नी शांति अहिरवार बैठी हुई थी, जिसके पैर में चोट लगी होने के कारण वह भाग नहीं पा रही थी। जैसे ही शांति आग में झुलसने लगी तो उसकी बेटी सोमवती अहिरवार उम्र 30 वर्ष मां को बचाने के लिए पहुंच गई। चूंकि खेत के चारों ओर तार-बारी लगी हुई थी जिस कारण से दोनों भागने में असफल रहीं और आग की चपेट में आकर झुलस गईं। बब्बू अहिरवार ने बताया कि उसकी बेटी सोमवती का विवाह गनेशपुरा निवासी मंत्री अहिरवार के साथ हुआ है। सोमवती अपनी बीमार मां को देखने के लिए मायके आई थी, जहां उसके साथ यह हादसा हो गया। मां-बेटी के झुलसने के साथ ही बब्बू अहिरवार के खेत में लगी फसल भी जलकर खाक हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए है। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया और डायल-100 की मदद से शांति तथा उसकी बेटी सोमवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वर्न वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here