Home छतरपुर आगजनी में तबाह हुई दो किसानों की फसल

आगजनी में तबाह हुई दो किसानों की फसल

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर क्षेत्र के ग्राम भरतपुरा में दो किसानों की फसल अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर खाक हो गई है। उक्त घटना के बाद से दोनों किसानों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके द्वारा शासन-प्रशासन से क्षतिपूर्ति किए जाने की मांग की गई है। ग्राम भरतपुरा निवासी किसान भूरा अहिरवार और कल्लू अहिरवार ने बताया कि उनके खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी हुई थी। गुरूवार की दोपहर अज्ञात कारणों से उनके खेतों में आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आसपास के लोगों की मदद से किसानों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किए। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक फसल नष्ट हो चुकी थी। आगजनी में दोनों किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here