Home छतरपुर दस्तावेज, जेवरात और बाईक चोरी करने वाला गिरफ्तार

दस्तावेज, जेवरात और बाईक चोरी करने वाला गिरफ्तार

13
0
Jeevan Ayurveda

दो दिन में हुई दो चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा
छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गत 20 और 21 मार्च को हुई चोरियों को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है। लवकुशनगर थाना प्रभारी ने दोनों चोरियों का माल बरामद करते हुए गुरूवार को चोरियों का खुलासा किया। लवकुशनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार सेन ने बताया कि 20 मार्च 2024 को ग्राम मढ़ा निवासी राकेश कुमार अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दोपहर के वक्त किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर से दस्तावेज और जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया है। राकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध धारा 454, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरु की। इसके अगले दिन 21 मार्च को किशना पाल उम्र 45 साल निवासी गिरधौरी ने खेत पर बनी झोपड़ी से अपनी बाईक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस प्रकरण में पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। चोरी के दोनों मामलों की विवेचना करते हुए पुलिस ने संदेही दिलीप कुमार पिता ठाकुरदास पटेल उम्र 20 साल निवासी खपटया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें दिलीप ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल कर लिया। दिलीप के कब्जे से दोनों चोरियों का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। जेआर पर न्यायालय पेश में पेश किए जाने के बाद दिलीप को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा सहायक उप निरीक्षक जेपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, अनीस अहमद, आरक्षक सूरज शर्मा, रमाकांत तिवारी, चांद खां, उमेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here