Home छतरपुर उदय टसकर्स ने जीता फाइनल मुकाबला

उदय टसकर्स ने जीता फाइनल मुकाबला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के बाहर आयोजित किए जा रहे स्व. महेन्द्र शर्मा स्मृति सरकार क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला उदय टसकर्स क्रिकेट टीम ने जीत लिया है। टीम ने पेप्टेक पैंथर को 69 रनों से मुकाबला पराजित करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। जानकारी के मुताबिक उदय टसकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे जिसके जवाब में पेप्टेक पैंथर 146 रन ही बना सकी। मुकाबले के बाद सौरभ परमार को बेस्ट गेंदबाज, नौगांव के नीलेश को मैन ऑफ द सीरीज, प्रिंस परमार को बेस्ट गेंदबाज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। आयोजक विक्की यादव ने बताया कि टूर्नामेंट के माध्यम से जिले भर के खिलाडिय़ों को खेल का शानदार अवसर मिला।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here