Home छतरपुर गौरैया में कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई लगाया विशेष शिविर

गौरैया में कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई लगाया विशेष शिविर

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय छतरपुर की एनएसएस इकाई का विशेष शिविर आज शासकीय प्राथमिक शाला गौरैया में प्रारंभ हुआ। यह शिविर 16 मार्च 24 से प्रारंभ होकर 22 मार्च 24 तक ग्राम में संचालित रहेगा। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीके दीक्षित ने सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस उपलक्ष में महाविद्यालय के प्रो बी के प्रजापति ने छात्राओं को स्वयंसेवक बनने एवं उनके उत्तरदायित्व के बारे में समझाया डॉ सुधा द्विवेदी ने सभी को कैंप के लिए शुभकामनाएं दी एवं एन एस एस का मतलब समझाया। डॉ नीरज निरंजन एवं डॉ कनुप्रिया चौबे ने भी सभी छात्राओं को उनके भविष्य के लिए एवं कैंप के आगामी दिनों के लिए शुभकामना संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ जिसमें डॉ सौरभ डॉ पूर्णिमा रावत डॉ राजश्री सिसोदिया डॉ देवकरण मालवीय डॉ राकेश अहिरवार डॉ देवकरण मालवीय डॉ श्याम शरण डॉ सुमन एवं सी एल प्रजापति, एमए खान सहित सभी महाविद्यालय परिवार उपस्थित था। ईकाई की 50 छात्राएं 7 दिन नगर में सफाई ,नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बालिका बचाओ बालिका पढ़ाओ अभियान, महिलाओं को कुपोषण से बचाव, स्वास्थ्य शिविर, प्रौढ शिक्षा अभियान, पर्यावरण जागरूकता एवं सुरक्षा इत्यादि कार्यक्रम कर ग्राम में ग्रामवासियों के बीच जागरूकता की अलख जलाएंगी। कार्यक्रम एवं एन एस एस अधिकारी डॉ किशोरी सोनी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here