Home छतरपुर दोस्तों के साथ शर्त लगाकर कैरम खेलना नाबालिग को पड़ा महंगा

दोस्तों के साथ शर्त लगाकर कैरम खेलना नाबालिग को पड़ा महंगा

8
0
Jeevan Ayurveda

पिता से शिकायत करने की धमकी देकर किया आप्राकृतिक कृत्य, दो गिरफ्तार

नौगांव। शहर के वार्ड नंबर 19 में रहने वाले एक नाबालिग लड़के के साथ उसके ही दो नाबालिग दोस्तों द्वारा आप्रकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि तीनों दोस्त पैसों की शर्त लगाकर कैरम खेला करते थे। पिछले दिनों जब एक लड़का कैरम में हार गया तो अन्य दो बालकों ने मिलकर उसके सामने आप्राकृतिक कृत्य करने की शर्त रख दी और धमकी दी कि यदि वह मना करेगा तो वे उसके पिता को शर्त लगाकर कैरम खेलने की बात बता देंगे। इसी भय के कारण बालक आप्राकृतिक कृत्य करने के लिए राजी हो गया, जिसके बाद उसके दोनों साथियों ने मिलकर उसके साथ दृष्कृत्य किया और उसका वीडियो बना लिया। दो दिन बाद वीडियो बनाने वाले लड़कों में से एक ने पुन: पीड़त के साथ दुष्कृत्य किया। आरोपी लड़कों द्वारा बनाया गया वीडियो जब मोहल्ले के लोगों के माध्यम से पीडि़त बच्चे के पिता तक पहुंचा तो उन्होंने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने आप्राकृतिक कृत्य करने वाले दोनों नाबालिग लड़कों को बाल न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजने की कार्यवाही की है। उनके विरुद्ध धारा 377, 34 भादवि, 3, 4, 5एम, 6 पॉक्सो एक्ट 66 ई, 67बी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here